उसकी कविता

याद है?
तब हम दोनों कवितायें लिखा करते थे.

और तुम हमेशा डरती थी
कि तुम्हारी कवितायें मेरी कविताओं सी नहीं होती.
और मैं समझाया करता था कि तुम्हारी कविताओं का
तुम्हारी कविताओं जैसा होना बहुत आवश्यक है.

अब देखो!
तुम्हारी कवितायें तुम जैसी ही हैं
पर मेरी कवितायें भी तु्म्हारे जैसी होने लगी हैं.
लोग अब तुम्हें ज्यादा पढ़ते हैं,
तुम्हें ज्यादा पसंद करते हैं.
क्योंकि अब सिर्फ़ तुम कवितायें लिखा करती हो.
जब मैं लिख रहा होता हूँ – तब भी.

अब तुम्हें मेरी जरूरत नहीं
अब तुम्हारे साथ कई लोग हैं.
भीड़ में, मैं भीड़ हो गया हूँ.
तुम ऊँची हो गयी हो.
उतनी ऊँचाई से आते शब्दों का वेग इतना तीव्र है
कि मेरी घुटी हुई चीख दब कर घुट जाती है.

अच्छा है ना कि हम साथ नहीं रहे?
नहीं तो मेरे अंदर का पुरूष -
अपने अहं को जिलाने के लिये
तुम्हारे अंदर की कुशल कवियित्री को मार डालता, शायद!
और तुम मेरी दोयम दर्जे की कविताएँ
सुनने एवं प्रशंसा करने को बाध्य होती.

अच्छा ही हुआ कि कविताओं के बदले
हमने अपने प्यार का श्राद्ध किया.
हमारी निजी क्षति समाज को
तुम सी एक कवियित्री दे जाये –
से बड़ी सम्मानजनक बात क्या होगी?

11 टिप्पणियाँ

Make A Comment

पारूल said...

या कविता या प्यार ....बहुत बढ़िया


सागर said...

एक ऐसी ही कविता मैंने भी कुछ सालों पहले लिखी थी...

'तुम्हारे पास मेरे कुछ शब्द हैं...' ऐसा कर के...


और तुम हमेशा डरती थी
कि तुम्हारी कवितायें मेरी कविताओं सी नहीं होती.
और मैं समझाया करता था कि तुम्हारी कविताओं का
तुम्हारी कविताओं जैसा होना बहुत आवश्यक है.

----- कितनी समझदारी की बात की है आपने....

नहीं तो मेरे अंदर का पुरूष -
अपने अहं को जिलाने के लिये
तुम्हारे अंदर की कुशल कवियित्री को मार डालता, शायद!
और तुम मेरी दोयम दर्जे की कविताएँ

----- सच... और कुछ नहीं... अगर है तो समंदर... वरना सच...


Pratik Pandey said...

बहुत सुन्दर... वैसे, प्यार से अलग कविता क्या कविता है?


अर्शिया said...

कविता के बहाने गहरी बातें बयान कर दी आपने।
Think Scientific Act Scientific


Pankaj Upadhyay said...

एक खूबसूरत अहसास प्यार जहा कुछ खोना भी कुछ पाने जैसा होता है। बहुत ही ज्यादा प्यार से भरी हुई...

तुम कविता community मे थे ना.. :)


Anonymous said...

Dear Poet / Friend of Poetry,

Words which linger in your ears

Lines which haunt you long after they have been said

Emotions which blissfully overpower you

Welcome to the world of

Universal Poetry

A poetry reading in the Indian capital to be attended by all age groups and professional backgrounds sharing a common magical bond that is Poetry.

Calling out to all wordsmiths, closet writers, spoken word artists and any one

Who appreciates Poems or Lyrics. Join us for an unforgettable evening as some of the most acclaimed poets come together to read from their latest work.



Expect an informal air that will touch your heart.

Expect an openness of friendly feelings

Expect lines & rhymes that will never leave you.



Venue - CASUARINA HALL, INDIA HABITAT CENTRE

LODHI ROAD,N.DELHI



Date - 12th. OCT. 2009 MONDAY /

TIMMING - 7.00 to 8.00 PM



How to find it - Reach INDIA HABITAT CENTRE on

LODHI ROAD.On approaching the

PROGRAMME OFFICE BUILDING(Near

Stein Auditorium) reach the basement.



How to participate - Bring your poem for the open mike

or lend your Appreciating ear.



Cost - Like the best things in life –

Nothing,Nada,Nicht.



Needed - A live and cheering audience




Contact - universalpoetry@ymail.com

Ph.: 0129-4108941, 4046942



Regards.

SAMEER KAKKAR (Founder)



*KINDLY CONFIRM YOUR ARRIVAL. SINCE THERE ARE LIMITED SEATS.

**ALSO CONVEY YOUR DESIRE TO READ A POEM ON OPEN MIC.

***IN ORDER FOR US TO COURIER YOU THE INVITATION. KINDLY SEND US

YOUR ADDRESS AND CONTACT NUMBER


विश्व दीपक ’तन्हा’ said...

विकाश भाई,
कविता तो बड़ी मजेदार है, लेकिन यह तो बताईये कि यह कविता आपने किसको समर्पित करके लिखी है :)

बधाई स्वीकारें-
विश्व दीपक


राज यादव said...

वाह विकास भाई , एक बार फिर सबसे उम्दा, सबसे अलग धमाकेदार कविता.......आपका अपना एक अलग ही अंदाज़ है....और इस नए अंदाज में एक बार फिर दिल को छू लेने वाली रचना.....Hats Off Dear


Abhipreet Das said...

अच्छा ही हुआ कि कविताओं के बदले
हमने अपने प्यार का श्राद्ध किया.
हमारी निजी क्षति समाज को
तुम सी एक कवियित्री दे जाये –
से बड़ी सम्मानजनक बात क्या होगी?

kya baat likh diye :)


Abhilasha said...

u left her alone with her poems and her outside world
now wat poems will she write without her inside world
u took your ego on your love
now wat ego will she have without love
may be ur success was on the way
may be it was just great and late
but u left her for her success searching for yours
now her success will leave and search for u
but u left ur love for the world
now world will retreat itself from your love
may be u lost ur confidence but she had
may be she'll lose her self and u'll get


Vipin Kumar said...

1 mahine se upar ho gaya kuch naya likhiye

Post a Comment


top