13 February, 2008

सीधा सा सवाल

- तू पगला गया है क्या?
- नहीं रे! इ तो एडभांस लोग पूछते हैं आजकल!
- जाके अप्पन चेहरा देख ऐनक में. बड़ा आया एडभांस बनने.
- देख सुनीता! जादे बकबक मत कर. एतना बढिया से पूछ रहे हैं त हाँ बोलने से मर नहीं जायेगी.
- बाकी का पूछ रहा है? अब तोरा एतना अन्गरेजी हम कहाँ जानते हैं?
- अरे सीधा सा सवाल है - ’बिल उ बी माई भैलेन टाइन’?
- देख इसका मतलब जाने बिना मैं कुछ नहीं कह सकती.
- अब मतलब केकरा से पूछें?
- मतलब तुझे भी नहीं पता?
- तू आजकल बहुत नौटंकी झाड़ने लगी है. मतलब से का मतलब? हम पूछे हैं, तू हाँ कह. आऊ फिर दोनो सिनेमा देखने जायेंगे. नहीं कहेगी त हमको अकेले जाने पड़ेगा.
- त इ बोल ना कि फिलीम जाने के लिये कह रहा है.

5 टिप्पणियाँ:

मीत said...

फिलिम्मे देखे जाना था त सीधा हिन्दिएम बोल देते, हम चल चलते, काहें तब से का का दू बक रहे हैं. चलिए, चलें सिनेमा देखे.

Pramod Singh said...

अइसा ही बुतरी भेंटाई थी भेलेन अऊर टाइन टांगे बास्‍ते? एतना चोन्‍हा करेवाला छौंरी से मुहब्‍बत होता है, जी? शरम से हम चलता बस में खरे-खरे गर गए हैं..

Udan Tashtari said...

हा हा!! :)

Manish said...

चलीं रउवा खूबे घुमा के बतैलीं ह , संतोष के बात बा कि फिलिम खातिर भेंलेंटाइन तो मिल गइल।

Parul said...

lmao!!

"Magical Template" designed by Blogger Buster