पंकज कपूर की दो उम्दा फ़िल्में
एक रुका हुआ फैसला : १९८६ मे निर्मित यह फिल्म एक अंग्रेजी फिल्म का रीमेक है। नाम - 12 angry men। मैंने सोचा था की फिल्म उतनी अच्छी नही होगी और सच कहूं तो थी भी नही। फिल्म से ज्यादा एक नाटक लग रह था। परंतु पंकज कपूर के बेहतरीन अभिनय ने बांधे रखा. सो, यदि आप एक कमरे मे ही फिल्मायी गयी पुरी फिल्म झेल सकते हैं, तो जरूर देखियेगा।
blue umbrella : यह इस साल की फिल्म है। कहने को तो ये बच्चों वाली फिल्म है मगर जिस तरह से पंकज कपूर ने अपने चरित्र को उकेरा है, वह फिल्म के मध्य के बाद इतना मनोवैज्ञानिक और फिर भी साधारण दिखता है, वह वर्णनातीत है। बच्चों को तो यह फिल्म पसंद आएगी ही, बच्चों के लायक ही गाने हैं और कहानी कुछ इतनी भोली और मासूम है की उनके आव कोई इसे समझ ही नही सकता। सो, अगर आप कुछ घंटों के लिए बच्चे बने रह सकते हैं तो यह फिल्म अवश्य देखिए।

3 टिप्पणियाँ:
आभार जानकारी के लिये.
एक रुका हुआ फ़ैसला बरसों पहले देखी थी। मुझे तो पसंद आई थी।
'एक रूका हुआ फैसला' ऐसी अविस्मरणीय फिल्म है जो एक कमरे में ही शूट होने के बावजूद समूचा संसार अपने में समेटे रहती है । जो प्रेक्षक को पल-पल बांधे तो रखती ही है, उसे सांस भी नहीं लेने देती । पंकज कपूर के अभिनय का सौन्दर्य इस फिल्म में अपने यौवन के उफान में दिखाई देता है । फिल्म समापत होने के बाद एक ही प्रतिक्रिया व्यक्त होती है - 'अनुपम पंकज कपूर ।'
पुरानी यादें हरी करने के लिए आप पर बलिहारी ।
Post a Comment