कार्टून फ़िल्में
एक बात मेरी समझ नही आती कि भारत मे कार्टून फ़िल्में क्यों नहीं बनती? ले दे कर एक 'हनुमान' को ही याद कर पा रहा हूँ।'Finding nemo' और 'monster Inc' जैसे उत्कृष्ट फिल्मों के बारे मे तो बात ही करना बेकार है। कोई भी ऐसी फिल्म देखने को नहीं मिलती जिसे देखकर इस बात का गर्व हो कि भारत भी इस श्रेणी मे पीछे नही।
पिछले कुछ दिनों में मैंने बहुत ही सुंदर सुंदर कार्टून फ़िल्में देखी हैं। उनके बारे मे बताना चाहूँगा।
- Antz: चीटियों की जिंदगी, उनका दृष्टिकोण - बहुत ही मनोरंजक एवं सुन्दर परिकल्पना है। ग्राफिक्स भी उत्तम श्रेणी का है।
- Hercules: वही पुरानी ग्रीक कहानी। ग्राफिक्स ठीक थक है पर कहानी मे ज्यादा मजा नही आया।
- Sindbaad - legend of seven sea : अरेबियन नाइट्स :) कहानी जानते हो या फिर कहानी से अनजान हो - आनंद तो आएगा ही।
अब कुछ बातें करते हैं कार्टून सीरीज की। 'Tom and jerry' से तो सभी परिचित होंगे। बच्चों की तो पसंदीदा सीरीज है। पर अभी भी अंग्रेजी कार्टून जापानी अनिमे की तुलना मे हल्का पड़ जाता है। जापान मे अनिमे सिर्फ बच्चों तक सीमित नही है। बडे बूढ़े भी बडे चाव से देखते हैं। अगर आपको कोशिश करनी हो तो मैं कुछ सीरीज सुझा रहा हूँ।
- Naruto
- One piece
- Full metal alchemist
- Monster
- Death note
- Hunter X Hunter
- Hajimo no Ippo
- Bleach

5 टिप्पणियाँ:
Roman mein hindi ke liye kshma.
Hindustan mein animation isliye nahin banti, kyonki ise log bachhon ki cheez aur time wate karne vali cheez mante hain. Aur bachhon ki sunta kaun hai. Unhe vo saas bahu ke serial jyada achhe lagte hain. Isliye aise movie ka bazaar koi bahut nahin hai aur technology bhi bekar hai. Aap hanuman ki technology ki tulna 'Monster Inc.' ya 'Shrek' ki technology se nahin kar sakte. Aur ye dono bahut hi achhi movie hain.
:)
जापानी निर्माता सतोशि कोन (Satoshi Kon) की एनिमेटेड फिल्में "Paprika" और "Perfect Blue" के सिनेमा रिलीज़ को एडल्ट रेटिन्ग दी गई है. इन फिल्मों की स्टोरी लाइन और प्लाट काफी ऊचे स्तर क है, और छोटे बच्चों की समझ के बाहर का है. ऎसी एनिमेटेद फिल्में अमरीका में भी काफी कम बनती हैं. जापानी कलाकारों को इस बात की दाद देनी पडेगी.
CN पर शायद एक दो हिन्दी कार्टून आती हैं. मुझे याद है 90s में कुछ "Made in India" कार्टून आया करती थीं. जैसे गायबाय, कन्जूस बल्लू और मोलू. सिर्फ कुछ ही एपिसोड्स दिखये थे,
आजकल ना जाने क्या चस्का चढा है, सिर्फ रिलिजियस टाइप की एनिमेटेड फिल्में बनाइ जा रही हैं.
अच्छी जानकारी…
अभी-2 एक बहुत ही उत्कृट फिल्म लगी है जो बच्चों के लिए तो नहीं हैं पर यह फिल्म बहुत ही शानदार है मौका मिले तो जरुर देखें The Simpsons Movie
"aur technology bhi bekar hai. Aap hanuman ki technology ki tulna 'Monster Inc.' ya 'Shrek' ki technology se nahin kar sakte."
टेक्नोलाजी को दोष मत दीजिये. आपको मै बता दूं कि स्टुअर्ट लिटिल फ़िल्म का चूहा भारत मे बना था. दुनिया भर मे भारत से आउटसोर्सिंग के द्वारा एनिमेशन पर काम हो रहा है. यही कारण है कि भारत मे एनिमेशन के क्षेत्र मे भारी रोजगार पैदा हो रहे हैं
बहुत अच्छी जानकारी दी विकास जी । कोशिश करेंगे आपकी बतायी हुई भी देखें ।
Post a Comment