15 August, 2007

मेरा अंग्रेजी ब्लोग

पहले मैं अपने इस ब्लोग पर अंग्रेजी लिखा करता था। परंतु जिस दिन से गूगल ने हिंदी टायपिंग की सुविधा दी, मेरे हिंदी प्रेमी ह्रदय ने तुरत ही पलटा खाया और इससे पहले की मुझे कुछ पता चलता, मैं सिर्फ और सिर्फ हिंदी में लिख रहा था। पर आभियांत्रिकी का छात्र हूँ, आंग्ल भाषा से ना तो भाग सकता हूँ और ना ही भागना चाहता हूँ।

सो, एक मित्र के सहयोग एवं उत्साहवर्धन से मैंने एक अंग्रेजी ब्लोग पर भी लिखना प्रारम्भ कर दिया है। यद्यपि मेरी अंग्रेजी इतनी अच्छी तो नही, फिर भी आशा करता हूँ कि यहां आने वाले मनीषी मेरी गलतियों कि ओर इशारा करने और मार्दर्शन करने वहाँ भी आएंगे।

मेरे द्वारा आज लिखा गया पोस्ट 'My Salad Days' यहां पढ़ें

3 टिप्पणियाँ:

Udan Tashtari said...

अब जब आपने मनीषियों को पुकारा है तो हम अपना मनीषी धर्म का पालन करते हुए जरुर आयेंगे. :)

उन्मुक्त said...

दोनो में लिखिये।

Shrish said...

दोनों में लिखो जी, दोनों भाषाओं में लिखने का अलग-अलग मजा है।

"Magical Template" designed by Blogger Buster